उदारीकरण और भू-मण्डलीकरण का नौकरशाही पर प्रभाव

Keywords : वसुधैव कुटुम्बकम, उदारीकरण, वैश्वीकरण, भू-मण्डलीकरण, नौकरशाही, प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष।


Abstract

उदारीकरण और भू-मण्डलीकरण दोनों ने ही भारत में नौकरशाही को प्रभावित किया है। भारत में नौकरशाही का प्रारम्भ ब्रिटिश काल की देन है। उदारीकरण का सामान्य तात्पर्य है-बन्धनों से मुक्ति तथा भू-मण्डलीकरण की धारणा सम्पूर्ण विश्व ग्राम की धारणा से प्रेरित है। किसी भी लोकतान्त्रिक शासन प्रणाली के संचालन में नौकरशाही का विशेष योगदान होता है। सन् 1991 के बाद भारत में उदारीकरण का विकास तेजी से हुआ। जिसका प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष प्रभाव नौकरशाही पर भी पड़ा। उदारीकरण के दौर में सरकार के आकार में कटौती, नौकरशाही के कार्यभार के हल्का करने, परिणाम प्राप्ति, उत्पादकता और जवाबदेयता जैसे शब्द लोकप्रशासन के क्षेत्र में गुंजायमान होने लगे।

Download



Comments
No have any comment !
Leave a Comment