अन्तर्राष्ट्रीय सन्दर्भ में आतंकवाद निरोधक कानून - एक आलोचनात्मक अध्ययन

कार्तिकेय कुमार सिंह

अन्तर्राष्ट्रीय सन्दर्भ में आतंकवाद निरोधक कानून - एक आलोचनात्मक अध्ययन

Keywords : आतंकवादए निरोधक कानून।


Abstract

जनकल्याणमयी विधि के अभाव में सभ्य विश्व का निर्माण मात्र एक कोरी कल्पना है। वर्तमान समय में विश्व आतंकवाद जैसे गम्भीर समस्या को झेल रहा है। जैसे फ्रांस की राजधानी पेरिस में आतंकवादी हमले, मिस्र के ऊपर रूस के एक यात्री विमान पर बम से निशाना, इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह द्वारा बंधकों की हत्या ने विश्व समुदाय को भयभीत कर दिया।
वैश्विक स्तर पर इस समस्या के समाधान के लिए विश्व के विविध देशों ने आतंकवाद निरोधक कानून का निर्माण किया है जिससे विश्व में फैली इस गम्भीर समस्या को नियन्त्रित किया जा सके।
इस पेपर का उद्देश्य अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के विरूद्ध लड़ने के लिए आतंकवाद निरोधक कानून के निर्माण के साथ-साथ उसके सद्भावना पूर्वक प्रवर्तन कराने के संदर्भ में प्रोत्साहित करना है। जिससे वैश्विक या राष्ट्रीय स्तर पर समान्य नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन न हो सके।

Download



Comments
No have any comment !
Leave a Comment