माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों की विज्ञान विषय के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन

मंजुला तिवारी

माध्यमिक स्तर पर विद्यार्थियों की विज्ञान विषय के प्रति अभिवृत्ति का अध्ययन

Keywords : शिक्षा, विज्ञान, अभिवृत्ति, माध्यमिक शिक्षा, माध्यमिक स्तर


Abstract

विज्ञान का हमारी राष्ट्रीय प्रगति से गहरा संबंध है। किसी भी राष्ट का इतिहास बताता है कि उसकी समृद्धि में विज्ञान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। राष्टं की सुरक्षा में भी विज्ञान का बहुत बड़ा हाथ है। आज के मनुष्य का जीवन, विज्ञान से ही इतना उन्नत हो रहा है। विज्ञान सार्वभौम होता है तथा उसका लाभ भी सार्वभौम होता है। विज्ञान हमें असीमित विकास की संभावना दिखाता है। मनुष्य मे ज्ञान की जिज्ञासा जगाता है। प्रकृति के रहस्यों को विज्ञान ही मनुष्य के सामने खोलता है। मनुष्य को प्रकृति के विराट स्वरूप का दर्शन भी विज्ञान ही करवा सकता है। मनुष्य की आदिम काल से आज के आधुनिक काल तक हुई प्रगति विज्ञान से ही संभव हुई है। आज जबकि मनुष्य विज्ञान को अपने जीवन का एक अभिन्न अंग बना चुका है तो उसके बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना करना असंभव है। विज्ञान का महत्व निश्चित ही आने वाले दिनो में और बढ़ेगा। यह हमारे जीवन में हर कदम पर सहायक सिद्ध हो रहा है। विज्ञान के प्रति माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की अभिवृईिन्न् जानने की आवश्यकता शोधकईर्त्रा को इसलिए महसूस की गई क्योंकि आज का युग विज्ञान एवं तकनीकी युग है। विज्ञान की जानकारी के बिना आज अंधविश्वास, रूढ़िवादिता तथा अजागरूकता को दूर नहीं किया जा सकता। विज्ञान की पत्र-पत्रिकाओं, उसके आविष्कारों, विज्ञान के प्रति बालकों की अभिवृईिन्न जानकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाना शोध पत्र का मुख्य उद्देश्य है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए ही शोध पत्र में माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों की विज्ञान विषय के प्रति अभिवृत्ति को जानने का प्रयास किया है।

Download



Comments
No have any comment !
Leave a Comment