सामाजिक परिवर्तन में मीडिया की भूमिका

Keywords : सामाजिक परिवर्तन, जनमत निर्माण, राजनीतिक परिवर्तन, साक्षरता, लोकतन्त्र


Abstract

मीडिया लोकतन्त्र का चैथा स्तम्भ है अगर लोकतन्त्र के तीन स्तम्भ उचित तरीके से अपने अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन नही कर पाते तो मीडिया के द्वारा ही उनके उत्तरदायित्व का बोध कराकर लोकतन्त्र को मजबूत किया जाता है। मीडिया एक ऐसा मंच है जहाँ पर साधारण जनता भी अपनी बातो को रखा सकता है। मीडिया का कार्य सरकार की कमीयों को उजागर करना है। और सामाजिक मुद्दों पर सरकार पर दबाव बनाना जिससे सामाजिक परिवर्तन की ओर एक सार्थक पहल हो सके। जब भी मीडिया की बात की जाती है तो उसे समाज में जागरूकता पैदा करने वाले साधन के रूप में देखा जाता है। जो लोगों की सही व गलत करने की दिशा में प्रेरक का कार्य करता नजर आता है। जहां कही भी अन्याय है, शोषण है, अत्याचार, भ्रष्टाचार और छलना है। उन्हे जनहीत में उजागर करना पत्रकारिता का उद्देश्य है। मीडिया ही लोगों तक सामाजिक घटनाओं एवं समस्याओं की सत्यता को पहुँचाती है मीडिया के द्वारा सामाजिक मुद्दों के प्रति जनता का राय लिया जाता है मीडिया के प्रभाव के कारण ही समाज में राजनैतिक सामाजिक इत्यादि परिवर्तन हो रहे है। यहाँ यह कहा जा सकता है कि मीडिया मानव चेतना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मीडिया के प्रभाव के कारण समाज के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले परिवर्तन का अध्ययन प्रस्तुत शोध पत्र में किया जायेगा।

Download



Comments
No have any comment !
Leave a Comment